राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव के सीमावर्ती इलाके में आपसी विवाद को लेकर बाप-बेटे के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में चंचलिया दियरा क्षेत्र के कृष्णा राय, दौलत देवी, लालमुन्नी देवी, और गुंजन कुमारी शामिल हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कृष्णा राय और दौलत देवी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर गलिमापुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में सुरेश शर्मा, और रामाधार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। इधर पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग