राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में घायल महिला की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बंगरा गांव निवासी स्व दिनेश राय की 55 वर्षीय पत्नी ज्ञान्ती कुंवर के रूप में हुई। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा शव को गांव लाकर दाह संस्कार किया गया। वही शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। मौके पर परिजनों ने बताया कि बीते सप्ताह पहले विवादित जमीन पर मकान बनाने को नीव खोदने के दौरान मारपीट की घटना में 5 महिला पुरूष घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से महिला की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान महिला की शनिवार की सुबह मौत हो गई। वही मामले में थाना पुलिस में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। मृतक महिला को चार पुत्र और एक पुत्री हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग