राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में भूमी संबधी विवादों के निपटारे को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की फरियाद को अंचल निरीक्षक सैफुल्लाह रहमानी और बड़ा बाबू शशी कुमार के देख रेख में सुना गया और कागजात की जांच पड़ताल की गयी। मौके पर अंचल निरीक्षक सैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को भूमी संबधी विवादों के निपटारे को जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पहले से 9 मामला लंबित था जिस में सुनवाई करते हुए 6 का निष्पादन कर दिया गया वही 3 को जांच पड़ताल के लिए रखा गया जिसका निष्पादन अगले शनिवार के जनता दरबार में किया जाएगा। वही आज 4 नया मामला दर्ज कराया गया जिसको विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करने और कागजात की जांच पड़ताल के लिए रजिस्टर्ड कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग