राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत क्षेत्र के सियरभुक्का गांव में एक मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा 13 लाख रुपए की सोना चांदी का गहना, नगदी तीन लाख, विदेशी मुद्रा, कपड़ा, साड़ी समेत अन्य संपति चोरी कर लेने का मामला सामने आया। चोरी की इतनी बड़ी घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। चोरी सियरभुक्का गांव निवासी हरेराम राय पिता स्व मुंशी राय के मकान में हुई है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में हरेराम राय ने बताया कि गर्मी की वजह से सभी परिवार छत पर सोए थे और वे मकान के बाहर दालान में सोए हुए थे वही अज्ञात चोरों के द्वारा पीछे से छत के सहारे मकान के अंदर घुस कमरें से 18 थान सोना चांदी का गहना,नगदी तीन लाख, विदेशी मुद्रा, कपड़ा, साड़ी समेत अन्य सामान चोरी कर ली गई है। चोरी गयी टोटल समान की कीमत 13 लाख रूपए हैं। मौके पर घर वालों ने बताया कि नवम्बर महीने में लड़की की शादी तय हैं उसी के लिए रखें गये सामान भी चोरी कर ली गई। वहीं चोरी में गहने ,नगदी समेत अन्य सामान चोरी होने से घर की महिलाओं का हाल बेहाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग