राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह महिला समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों में बाल गांव की मधु देवी, नवादा गांव की चन्द्रावती देवी, वनपुरा गांव के राजन चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, लालझरी देवी, चनचौरा गांव के मुसाफिर यादव, असहनी गांव के संतोष महतो, शिवपति देवी, भोला महतो, चकमीरा गांव के चांद मोहम्मद, बरवा बुजुर्ग गांव के उमेश चौरसिया, चन्द्रावती देवी व ताजपुर गांव की निलम देवी शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। बताया गया है कि घायलों के द्वारा थाने में नामजद आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग