राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में चार महिला समेत एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तरैया के सीमावर्ती इलाका चंचलिया दियारा क्षेत्र में बाप-बेटे के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में कृष्णा राय, लालमुन्नी देवी, दौलत देवी, गुंजन कुमारी, राकेश कुमार, तथा अनिल कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही तरैया के गलिमापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सुनील शर्मा, अरुण शर्मा, तथा डुमरी के रोहित कुमार साह एवं पानापुर थाना क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी अमित कुमार घायल हो गए हैं। इधर तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में भागवतपुर गांव निवासी रामकुमार सिंह, कामेश्वर सिंह व शाहनेवाजपुर गांव निवासी लिलावती देवी शामिल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं मारपीट मामले में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग