राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से तरैया पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में पूर्व के मामले में फरार दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में आरोपी सरेया बसंत गांव के दिनेश राय तथा एससी-एसटी एक्ट में नामजद आरोपी सानी खराटी के गोपाल कुमार महतो को पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में गिरफ्तार किया। ये लोगों तरैया थाने में दर्ज पूर्व के कांड में नामजद आरोपी थे। जिस कांड में ये लोग महीनों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग