संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। नगर पंचायत से राजद के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद असलम के मनोनयन पर माँझी में खुशी का माहौल। राजद कार्यकर्तओं के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता ने उन्हें बधाई दिया है।इनमें मुख्य रूप से माँझी।नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू यादव, मोहम्मद परवेज सहित सैकड़ो लोगों ने उन्हें बधाई संदेश दी है। नगर पंचायत के राजद अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने कहा कि माँझी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर दस के वार्ड पार्षद के पद पर रहते हुए मैंने जनता के मन की आवाज सुनी है और बिना कोई लोभ लालच के अपने वार्ड में विकास का कार्य किया है हमने अत्यंत पिछड़े नहीं बल्कि आम गरीबों की आवाज सुनी है यही कारण है कि उन्हें गरीबों की आवाज बुलंद करने की हैसियत परख कर सारण राजद अध्यक्ष सुनील यादव ने यह जिम्मेवारी दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग