मढ़ौरा में भाजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों को दिया राहत सामग्री
मढ़ौरा(सारण)। भारतीय जनता पार्टी के नेता नागेन्द्र राय ने लगतार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और बाढ़ से पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी कर रहे है।मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय, अंबेडकर पार्क, मढ़ौरा स्टेशन चौक, रेफरल अस्पताल मढ़ौरा से एसडीओ आवास तक एवं धेनुकी सरकारी गाछी में आश्रय लिए बाढ़ विस्थापित परिवारों के बीच पहुँच कर चुरा मीठा का वितरण किया। उन्होंने इस आपदा की घड़ी में आगे भी अपने स्तर एवं सरकारी मदद स्वरूप हरसंभव मदद दिलवाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह, नगर अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद, ललन जयसवाल, धर्मेन्द्र कुमार सहीत दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग