वार्ड पार्षद अमरजीत कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण
मढ़ौरा(सारण)।नगर पंचायत के वार्ड नं-10 के वार्ड पार्षद अमरजीत कुमार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया है। इस दौरान वार्ड पार्षद ने बाढ़ पीड़ितों के घर-घर जाकर एवं सरकारी गाछी सड़क के किनारे शरण लिए बाढ़ पीड़ित लोगों को चुरा, मीठा, बिस्किट एवं बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। इस संबंध में वार्ड पार्षद ने बताया कि इस आपदा की घड़ी में अपने निजी स्थर से चुरा, मीठा, एवं बिस्किट का वितरण किये है और हरसंभव अपने निजी स्तर एवं सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग