सब लोग पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोनित हुए सुबोध
दरियापुर(सारण)। सब लोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर रेणु कुशवाहा ने दरियापुर प्रखंड के ककरहट गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोनीत किया है। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह चौहान, विपिन कुमार, अमित कुमार, रंजना सिंह, बालेश्वर साहनी, ओमप्रकाश सिंह, मंजुसा देवी, आशा देवी, स्थानीय मुखिया साधु राय सहित पंचायत के कई लोगों ने बधाइयाँ दी। दरियापुर प्रखंड के आधा दर्जन बाढ़ ग्रस्त पंचायतों का दौरा कर प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सुबोध ने बताया कि डबल इंजन सरकार की डपोड़ शंखी घोषणाओं की सच्चाई सबों के सामने है। गरीब खाने के लिए तरस रहे है, किसान का पूरा फसल नष्ट हो गया है। लेकिन इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं, बहरहाल, राहत व बचाव की रणनीति हम प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर शीघ्र ही रोडमैप बनाएँगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग