राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड अंतर्गत मशरक बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के समीप बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पटना से सिवान कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी क्रम में मशरक में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करते समय कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। सभी कार्यकर्ता जोर जोर से अखिलेश सिंह जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड्गे जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। स्वागत करने वालों में कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अल्प संख्यक मोर्चा के महा सचिव सेराज अहमद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, लाल बाबू सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्म देव दास, अशोक अजनबी, अहमद खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग