राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव निवासी पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री रविरंजन सिंह मंटू की मां एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक लवलीन ठाकुर की पत्नी सरोज देवी का ऑटो पलटने से दुघर्टना में दिघवारा में मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मामले में भाजपा नेता व मृतक के पुत्र रविरंजन सिंह मंटू ने बताया कि उनकी मां मृतक सरोज देवी जो दिघवारा अपने मायके गई हुई थी। 1 सप्ताह पहले उनके चचेरे भाई की मृत्यु हुआ था। शनिवार को उनका सतधन होने के कारण घर की महिलाओं के साथ स्नान के लिए ऑटो से गंगा घाट जाने के दौरान ऑटो पलट गयी जिसमें उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना पर दिघवारा पहुंचे परिजन शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गये। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव पचखंडा गांव लाया गया। जहां पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया है। क्षेत्र के काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, डॉक्टर सीताराम पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री विवेक कुमार, जिला महामंत्री शत्रुघ्न भगत, जिला उपाध्यक्ष रामा शंकर मिश्रा शांडिल्य, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार सिंह, विजय आईटीआई के डायरेक्टर पप्पू सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री धीरज कुमार सिंह, युवा जिला मंत्री दुर्गेश गुप्ता, डॉ राकेश पांडेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा , मंडल अध्यक्ष सागर राय, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, पूर्व मुखिया संतोष परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश, कृष्णा तिवारी, आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, नंदन बाबा है। भाजपा नेता की मां सरोज देवी का अंतिम शव यात्रा आज रविवार को दोपहर में निकाला जाएगा। एवं गांव के ही श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


More Stories
गड़खा के अलोनी में नये मंडल कारा के निर्माण के उद्देश्य से डीएम ने संभावित स्थल का निरीक्षण
सिविल कोर्ट छपरा में 10 अटेंडेंट की अस्थाई भर्ती के लिए अभ्यर्थी 5 जून तक कर सकते हैं आवेदन
कुपोषित बच्चों के लिए जीवनदान बना सदर अस्पताल का पोषण पुनर्वास केंद्र