राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड अंतर्गत मलमलिया रोड अवस्थित राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी की बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय पार्टी का विस्तार करते हुए कोर कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुशवाहा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह मुखिया मौजुद रहे। बैठक में पार्टी के विस्तार को लेकर विशेष चर्चा किया गया। प्रखंड स्तर पर पार्टी को विस्तार करते हुए प्रखंड प्रवक्ता शशिभूषण तिवारी , प्रखंड उपाध्यक्ष मदन सिंह , प्रखंड उपसचिव मोगल सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह , प्रखंड सचिव हरिशंकर पांडेय, प्रखंड महासचिव शैलेश कुशवाहा, प्रखंड महासचिव उमेश प्रसाद कुशवाहा को मनोनयन पत्र प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा के द्वारा प्रदान किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जय बिहार फाउंडेशन के संस्थापक संजय कुमार सिंह, जय बिहार फाउंडेशन के संरक्षण महेश्वर सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसनैन अंसारी, जलालपुर के प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह,पवन सिंह, जिला महासचिव निरंजन गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह, शशिभूषण तिवारी, जय किशोर सिंह, मनिद्र प्रसाद, बिक्रमा सिंह,विनोद कुमार, बीरेंद्र प्रसाद सिंह, योगेंद्र प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, उमेश प्रसाद, शैलेश कुशवाहा सहित सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा