राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर गांव में गतदिनों सड़क दुर्घटना में घायल एक नवविवाहिता की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मृतिका मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रामहीपुर गांव निवासी संतोष कुमार की 22 वर्षीय पुत्री सोनावली कुमारी बताई गई है। इस संबंध में मृतिका के पिता संतोष कुमार ने तरैया थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उनकी पुत्री सोनावली कुमारी सुबह करीब 8 बजे राहीमपुर अपने मायके से अपने पति जयकुमार राम के साथ मसरख जा रही थी। इसी क्रम में शाहनेवाजपुर मस्जिद के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीछे से उनके बाइक में धक्का मार दिया गया। जिससे उनकी पुत्री सोनावली कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना मिलने के बाद वे लोग भी पहुंचे एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी अवस्था में उसे रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी पुत्री की मौत हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात वाहन चालक पर तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने से घटना घटित होने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग