राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। मुहर्रम, रक्षाबंधन और श्रावणी मेला को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर तरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद पंचायत जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित दोनों समुदाय के लोगों ने उक्त मुहर्रम, रक्षाबंधन और श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने पर अपनी सहमति बनाई। लोगों ने कहा आजतक सभी पर्व हमसभी शांति और सौहार्द पुर्ण तरीके से मनाते आ रहा हैं। आगे भी उक्त पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचने की जरूरत है। वहीं इस तरह की कोई बात हो तो इसकी सूचना अविलम्ब पुलिस प्रशासन को दे। प्रशासन असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मुहर्रम के लिए लाइसेंस हेतु जो शर्त है उन्हें हर हाल में पालन करना होगा। किसी भी अनदेखी के लिए वे खुद जिम्मेदार होगे। मौके पर भाजपा नेता शेखर सिंह, सरपंच संघ के संरक्षक सुनील तिवारी, मुखिया बिनोद कुमार सिंह, वीर बहादुर राय, पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश उर्फ राहुल सिंह, पूर्व सरपंच नितेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, उपेंद्र सिंह, असलम अंसारी, अनवर अंसारी, इफरान आलम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी