राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा प्रखंड के विशुनपुरा कला गांव निवासी देवकुमार सिंह राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार मांझी इलाके के ताजपुर बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों व शुभचिंतकों के द्वारा फूलमाला व अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह प्रो जनार्दन सिंह, मांझी के पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह व मंटू सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अजय सिंह अधिवक्ता, केशव सिंह, उमेश सिंह, पेशकार सिंह, गौतम सिंह, युवा नेता मोहित सिंह, हरेंद्र सिंह व्यास, वशिष्ठ सिंह, अरुण सिंह आदि अन्य क्षेत्रीय बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने देव कुमार सिंह को रालोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए अभिनंदन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग