राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल हो गए।घायलों में राजकुमार ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, मुरारी ठाकुर, संगीता देवी, गुंजन देवी, प्रीति कुमारी और अनु कुमारी शामिल है। सभी का ईलाज अमनौर सीएचसी में हुई। घायल राजकुमार ठाकुर के बयान पर भेल्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें उन्होंने ने प्रदीप साह, काशीनाथ साह, विजय साह, पप्पू साह, हरिशंकर साह, सुरेन्द्र साह, सुनीता देवी, सीता देवी और दुलारची देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहाकि सभी लोग हथियार से लैस होकर दीवार गिराने लगे विरोध करने टंगी से जान से मारने की नियत से सिर पर वार किया, मैं जख्मी हो गया। बचाने आए भईया भाभी भतीजी सभी को मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान भाभी को गलत नियत से कपड़ा फार बेपर्द कर दिया। पुलिस मामले की करवाई में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग