सहाजितपुर में आपसी विवाद को ले दो पक्षाें में मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ गांव का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा नामजद और अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी आशा देवी ने दर्ज कराई है। जिसमे पीड़िता ने बताया है कि अपने छोटे लड़के सुधीर कुमार के साथ दरबाजे पर बैठी थी। तभी मेरे देवर मुन्ना ओझा पहुँच मेरे बड़े लड़के गुंजन ओझा को गाली देने लगे। जबकि गुंजन उस वक्त घर पर नही था। जिसका विरोध करने पर नामजद ने सरिया से प्रहार कर मुझे एवं मेरे छोटे पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही सरिया के प्रहार से घर मे रखे कुर्सी, टेबल और टीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया एवं अलमीरा में रखे सत्रह हजार रुपये भी निकाल लिये। साथ ही साथ दुर्व्यवहार भी करने लगे। जख्मी हालत में ग्रामीणों ने मुझे अस्पताल पहुँचाया। जहाँ इलाज शुरू हुआ। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी मुन्ना ओझा ने दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि अपने परिजनों के साथ दरबाजे पर बैठा था।त भी गुंजन ओझा, सुधीर ओझा, दीपक ओझा, संजीत ओझा, आशा देवी, दुर्गा कुमारी, कल्याणी देवी, सोनी कुमारी सहित 4-5 अज्ञात लोग आए और मारपीट करने लगे। जिसमे मैं, मेरी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए। वही मारपीट के क्रम में नामजदों ने मेरी पत्नी के गले से चेन और कान का झुमका भी छीन लिया। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग