राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर : धमई नदी के टूटे बांध की मरम्मत करने पहुंचे मजदूरों व जलसंसाधन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने लगायी फटकार, कहा- शिकायत करने पर त्वरित कार्रवाई हुई होती तो बाढ़ से बच जाते

बनियापुर : धमई नदी के टूटे बांध की मरम्मत करने पहुंचे मजदूरों व जलसंसाधन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने लगायी फटकार, कहा- शिकायत करने पर त्वरित कार्रवाई हुई होती तो बाढ़ से बच जाते

बनियापुर(सारण)। पिपरा बिनटोली में धमई नदी के टूटे बांध की मरम्मत करने पहुंचे मजदूरों व जलसंसाधन विभाग की टीम को नराजगी झेलनी पड़ी. ग्रामीण महिला पुरुष बांध मरम्मत के लिए पहुंची टीम को देखते ही हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों की उग्र तेवर देख मजदूर भाग खड़े हुए. जिसके बाद स्थानीय प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को घण्टो मशक्कत करना पड़ा. मरम्मत कार्य दोपहर बाद शुरू हो पाया. स्थानीय पीड़ित लोग मुआवजा की मांग पर अड़े थे. ग्रामीणों का कहना था बांध में पिछले चार दिनों से रिसाव हो रहा था जिसकी शिकायत अधिकारी व प्रतिनिधि से की गई थी। लेकिन ग्रामीणों के शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. गुरुवार को बांध टूट जाने पर बिनटोली के दर्जनों घर जलमग्न हो गया. अचानक बाढ़ की पानी गांव में प्रवेश करने से सैकड़ो लोगो को भारी नुकसान हुआ. ग्रामीणों का कहना था कि यदि प्राशासन द्वारा पहले ही ध्यान दिया गया होता तो आज पूरा गांव बाढ़ जैसे आपदा से बच सकता था. इसी बात को लेकर महिला पुरूष टूटे बांध के निकट घण्टो जमे रहे. बाद में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मंगलभूषण सिंह, समाजसेवी प्रभात कुमार सिंह तथा सीओ स्वामीनाथ राम ने उग्र लोगो को समझाबुझा कर शांत कराया और बांध मरम्मत का कार्य शुरू किया गया. प्रभात कुमार सिंह ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है. जानकारी हो कि बांध टुट जाने से कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है वहीं हजारो एकड़ की धान की फसल भी डूब गई है.