बनियापुर रेफरल अस्पताल में कोरोना को ले 103 लोगों की हुई रैपिड एंटीजन कीट से जांच, चार पॉजिटिव
बनियापुर(सारण)। रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में शनिवार को 103 लोगों की रैपिड एंटीजन कीट से जांच की गई।जिसमें चार लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। जबकि 99 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। उक्त आशय की जानकारी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ए पी गुप्ता के द्वारा दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। इधर मुख्य बाजार बनियापुर सहित आसपास के इलाके में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से लोगों में भय और दहशत का माहौल कायम है। मुख्य बाजार के कई लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बावजूद भी कई दुकानों और प्रतिष्ठानों में अभी भी लोग वगैर मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये भीड़-भाड़ लगाने से गुरेज नही कर रहे है। जो चिंता का विषय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग