विकासशील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत
बनियापुर(सारण)। विकासशील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह बनियापुर प्रखण्ड अंतर्गत सरेया पंचायत के पूर्व मुखिया श्रवण कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से मुलाकात कर सारण जिला के विभिन्न प्रखण्ड मकेर, मशरख, पानापुर, तरैया, मढ़ौरा, गरखा, बनियापुर आदि में बाढ़ कि स्थिति से अवगत कराया। साथ ही अबतक सारण जिला को बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बाढ़ एवं कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। साथ ही मिशन 2020 को लेकर भी पार्टी के पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श करते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। मौके पर सारण जिलाध्यक्ष गोपाल महतो, उपाध्यक्ष बबलू साहनी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धर्मेन्द्र बैठा, जिला पार्षद प्रतिनिधि योगेंद्र महतो, बनियापुर विधानसभा प्रभारी शिव प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया संतोष प्रसाद, विक्रम चौधरी, योगेंद्र यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग