जदयू युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री एवं मास्क
दरियापुर(सारण)। अमनौर विधानसभा क्षेत्र के मकेर प्रखंड के अंजनी सिकटी, नया टोला सहित दर्जनों गांवों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर खाद्य सामग्री का पैकेट वितरण जदयू के युवा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर त्रिपाल एवं चुरा, गुड़ आदि का वितरण किया। गुड्डू सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार हर संभव लोगों को बचाने एवं मदद करने का प्रयास कर रही है। जिस प्रकार बाढ़ पूरे बिहार में अपना प्रभाव फैला लिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा कर्मठ एवं सेवा के प्रति समर्पित होकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि नगर गंडक बराज स्थल का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह संदेश दिया है कि भीषण महामारी के बाद भी विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आएगी। बिहार सरकार हर प्रकार के आपदा से लड़ने के लिए सक्षम है। बिहार सरकार के द्वारा सामुदायिक किचन का इंतजाम मकेर एवं अमनौर और परसा प्रखंडों में किया गया है। इस आपदा में जनता दल यू परिवार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है। इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष अमृतेश कुमार, मुकेश कुमार, मंजूर आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग