दरियापुर के टड़वा मंगरपाल गंडक नदी में डूबने से महिला की मौत
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टड़वा मंगरपाल निवासी कामेश्वर पटेल की माँ सोनपती देवी की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। जो मखन महतो की पत्नी सोनपती देवी बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाकर शव खोजा जा रहा है। हालांकि सामाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। घटना स्थल पर सीओ, बीडीओ और भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह पहुंचे कर जायजा लिया। वही राकेश सिंह आपदा विभाग के भरत भूषण से फोन पर बात कर एसडीआरएफ की टीम भेजने को कहे पर शाम होने के कारण कल सुबह एसडीआरएफ की टीम 7 बजे पहुचने की बात कही। मौके पर राजकुमार गुप्ता, रणधीर सिंह,राजेश गिरी,सीटू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग