समाजसेवी पूनम राय ने नांव से घुम- घुम कर किया बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन सामग्री का किया वितरण
अमनौर/मकेर(सारण)। अमनौर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी एवं भावी प्रत्याशी पूनम राय ने ट्रैक्टर से, फिर नांव में बैठकर बाढ प्रभावित और बुरी तरह चारूओर बाढ के पानी से घिरे मकेर प्रखंड के कैतुका नंदन पंचायत के नन्दन, लक्षी कैतुका गांव में घर-घर जाकर सुखा राशन सामग्री चिउड़ा मीठा और सतु और प्याज आदि का वितरण किया। वहीं बाद में पूनम राय ट्रैक्टर से ही रेवा पुल के पहले से एकमात्र बांध वाला रास्ता से अमनौर प्रखंड के बसंतपुर पंचायत के नौरंगा, शाहपुर और डावर छपरा पहुंचकर सुखा राशन का वितरण की। और लोगों के मांग पर जैनेटर की व्यवस्था करायी। पूनम राय ने बताया कि यहां कोई जनप्रतिनिधि या सरकारी अधिकारी नही आए हैं। लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराज़ और आक्रोशित हैं।पूनम राय ने बाढ पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को समझ कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कैतुका नन्दन पंचायत के मुखिया मिथिलेश राय, उप मुखिया मुकेश ,सनी ठाकुर, मुख्तार राय, सलीम खान, हरेन्द्र राम, गुडडू मेहता और अविनाश मेहता का भी भरपूर सहयोग मिला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग