मांझी इंटर कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर पिछले सात माह से जारी विवाद समाप्त
मांझी(सारण)। मांझी इंटर कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर पिछले सात माह से जारी विवाद समाप्त हो गया है। बोर्ड द्वारा मांगे गए मार्गदर्शन के आलोक में सारण के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक डॉ प्रियनन्दन प्रसाद ने प्राचार्य पद के लिए इतिहास विभाग के वरीय शिक्षक सत्य प्रकाश प्रसाद के नाम की अनुशंसा कर दी है। इधर शुक्रवार से कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सात माह से जारी उठापटक पर विराम लग गया है। इस बीच प्रो हरेंद्र सिन्हा को कॉलेज प्रशासन के पद पर मनोनीत कर दिया गया है। मनोनीत प्राचार्य सत्य प्रकाश प्रसाद ने बताया कि इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र बुधवार तक अपने फॉर्म भर सकते हैं। उधर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रघुनाथ ओझा ने कॉलेज की प्रबंध समिति पर सवालिया निशान खड़ा किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग