- प्रकृति के संरक्षण को लेकर जगारूकता अभियान चलाया जाना चाहिए: शिक्षाविद
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के प्रतिष्ठित आइडियल स्कॉलर पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर पेंटिग प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच तुलसी पौधा का वितरण किया गया। साथ ही तुलसी पौधा के महत्त्व को विस्तार से बताया गया। पूर्व आरडीडीई ब्रजेंद्र सिन्हा ने कहा कि हमारे प्राकृतिक संसाधनों और प्रकृति के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से सभी आयु वर्गों के लोगों में प्रकृति के संरक्षण को जागरूकता फैलाई जाती है और इसके महत्व को समझाया जाता है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत डॉ अंजली सिंह ने मोमेंटो और तुलसी पौधा देकर किया। स्कूल के शिक्षकों और बच्चो के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सफल रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आरडीडीई ब्रजेंद्र सिन्हा, जगदम महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अमरनाथ प्रसाद और ब्रज किशोर किंडर गार्डेन की वरीय शिक्षिका मीना सिंह सहित कई अन्य शमिल हुए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग