छपरा (सारण)। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि सोमवार को बिहार, राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक मे 9 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में दावा-वाद के लक्षित मामलो के निष्पादन के लिए विरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, विधिक सेवा प्राधिकार सारण की अध्यक्षता में दावा- वाद से संबंधित अधिवक्ता, सभी अपर न्यायाधीश एवं बीमा कम्पनियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सभी को राष्ट्रीय लोक अदालत में दावा-वाद से संबंधित मामलों को सुलह समझते के आधार पर निष्पादन कराने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सारण के सचिव अतुलवीर सिंह उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग