छपरा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती का आयोजन छपरा स्थित दारोगा प्रसाद राय चौक पर राजकीय समारोह के रूप में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर ने स्व. दारोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। माल्यार्पण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रियका रानी, सहायक समाहर्त्ता श्रेया श्री एवं जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी सहित बडी संख्या में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एव पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा राय के प्रसंशकों द्वारा भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. दारोगा प्रसाद राय ने 1942 के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया था। वे गरीबों के मसीहा एवं सामाजिक न्याय के पक्षधर थे। बिहार के 10वें मुख्यमंत्री के रुप से शपथ लेने के बाद उन्होंने गरीब और समाज के अत्यंत पिछडे वर्ग के लिए कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की, जिससे लोगों को लाभ मिला। उनके द्वारा सबसे पहले भूमि सुधार आदर्श कानून बनाया। मंत्री रहते हुए स्व. दारोगा प्रसाद राय द्वारा सारण प्रमंडल का उद्घाटन किया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग