इसुआपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव में लगे हस्क पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड सोलर प्लांट से अज्ञात चोरों द्वारा एक करोड रुपए मूल्य से अधिक की बैटरी चोरी कर ली गई है। घटना से संबंधित लिखित शिकायत पावर प्लांट के मैनेजर वैशाली जिला के देसरी थाना के सुल्तानपुर गांव के फकीरा राय के पुत्र अजीत कुमार ने इसुआपुर थाने में की है। जिसमें 264 बैटरी चोरी होने की बात बताई गई है। जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक रुपए की बताई गई है। एसआई नवलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं जगह-जगह छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग