राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में टीकमपुर गांव निवासी सुखेन मांझी तथा सरेया गांव निवासी सुमन कुमारी और आशा कुमारी शामिल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुखेन मांझी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय स्थान में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग