राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नवरत्नपुर गांव में पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसआई रामचंद्र तिवारी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में धंधेबाज नवरत्नपुर गांव निवासी बुधन साह को आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के आसपास चोरी-छुपे अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना सत्यापन के बाद पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची कि पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जब पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के घर के आसपास तलाशी ली तो वहां से एक प्लास्टिक के गैलन में आठ लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इधर पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे छपरा जेल भेज दिया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग