राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के चड़वा गांव के चौर में हंगामा कर रहे एक शराबी अखिलेश साह को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार शराबी चड़वा गांव निवासी अखिलेश साह का आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया। बिहार में शराब बंदी कानून लागू है. शराब रखना और सेवन करना अपराध है. इसके बावजूद भी शराब बिक रहा है और लोग शराब का सेवन भी कर रहे है. हलाकि सारण पुलिस शराब रखने व सेवन करने वाले लोगों को लगतार गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग