प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/वीरेंद्र कुमार यादव। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में शिविर आयोजित कर सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का बीडीओ डा. सत्येन्द्र पराशर व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गंगा सागर बिंदु ने संयुक्त रूप से शिशुओं को दो बूंद दवा पिलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम के संबंध में लोगों बताया गया. शिविर में गर्भवती के लिए जरूरी दवाएं दी गई। साथ ही परिवार नियोजन की विशेषताएं बतलाया गया। इस अभियान के दौरान कोई बच्चा टीका लेने से वंचित नहीं रहे। इसके लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर डॉ.आयुष्मान कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर, प्रतिरक्षण प्रभारी विनोद कुमार चौधरी, प्रखण्ड महिला उत्प्रेरक प्रियंका कुमारी, एएनएम मुंगो देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग