श्याम बिहारी सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशररक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा गढ़ गांव में एन एच 227 ए राम जानकी पथ किनारे फुटकर दुकान पर सोए दुकानदार से छिनतई करने के दौरान विरोध करने पर सर पर चाकू मार दुकानदार को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। दुकानदार मशरक नगर पंचायत के तख्त टोला गांव निवासी शंकर प्रसाद रस्तोगी हैं जो एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर बंगरा पंचायत के बंगरा गढ़ गांव में सड़क किनारे अपने मकान में दुकान चलातें हैं और वही पर दुकान पर ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे दुकान पर ही सोये थें उसी दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा तकिए के नीचे से रूपये निकाल लिया गया उसी दौरान उनकी नीद खुली तो वे उनका मोबाइल भी ले रहे थे।उसी दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने मार पीट शुरू कर दी और चाकू निकाल सर पर वार कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए वही अपराधी फरार हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग