राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। नगर पंचायत कोपा चेयरमैन रोखसाना खातुन के पुत्र बुस्तामी खान ने डीएम को ज्ञापन देकर आवास योजना में होने वाली परेशानी को दूर करने की मांग की है। दिये ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कोपा नगर पंचायत की आधी आबादी डीहबास्कीट पर अपना घर बनाकर रहती है और डीहबास्कीट का रसीद नहीं कटता है अगर विभाग द्वारा रसीद मांगा जाएगा तो सरकार द्वारा मिलने वाला आवास योजना गरीबों तक नहीं पहुंच पाएगा सारन जिला अधिकारी ने चेयरमैन प्रतिनिधि बुस्तामी खान को इस पर जल्द कोई ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग