राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मेरा देश मेरा माटी कार्यक्रम मांझी पश्चिमी मंडल में शहीद अरुण सिंह के गांव सरयूपार मे आयोजित हुआ। जिसमें अमृत कलश में मिट्टी लिया गया। जिसकी अध्यक्षता मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी ने किया। वहीं मुख्य अतिथि महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि यह अमृत कलश दिल्ली भेजा जायेगा। वहां अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी ब्रजेश सिंह रमण, जिला उपाध्यक्ष चैतन्द्र नाथ सिंह, सुदामा तिवारी, मुकेश कुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, सुर्यनंदन शाही, प्रदीप सिह पप्पू, मुखिया साहेब सिंह, अविनाश चन्द्र उपाध्याय, बंटी ओझा, मंजेश पाठक, सुजीत सिह, धर्मेंद्र गुप्ता, बलवंत सिंह, चितरंजन सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज सिह, सचिन तिवारी आदि अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग