राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अमनौर अंचल परिषद की ओर से सुप्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता चिकित्सक डॉ का0 भूपनारायण सिंह का 12वां पुण्यतिथि समारोह पूर्वक हेला (बुद्धिमान चौक) पर महिला नेत्री का0 आशा देवी की अध्यक्षता में तथा संचालन नन्दकुमार गिरि की गई। सर्वप्रथम प्रभारी जिला सचिव का0 रामबाबू सिंह के द्वारा झंडोतोलन किया गया। ततपश्चात उपस्थित गणमान्य प्रबुद्धजनों द्वारा पुष्पांजलि द्वारा का0 भूपनारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। एवं उनके श्रधांजलि सभा के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने एक स्वर में का0 भूपनारायण सिंह के पदचिन्हों पर चलने की सकल्पित हुए। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, का0 महात्मा प्रसाद गुप्ता, डॉ के एन सिंह, जीतलाल राय, विजेंद्र मिश्र, जयनारायण सिंह, रामकठीन राय, रामसिंगार सिंह, आदि ने सभा को सम्बोधित किये। धन्यवाद ज्ञापन उनके सुपुत्र बसंत कुमार ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग