राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय सह माध्यमिक विद्यालय कदना में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पोषण पखवाड़ा के तहत निकल गया। जिसमें स्कूल के सभी छात्र छात्राओं को देश के स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी बच्चों को देश की हर परिस्थिति में रक्षा करने की संकल्प दिलाई गई। मौके पर प्रखंड साधन सेवी मनोज कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह, शिक्षक सुजीत कुमार सिंह, उदय सिंह, अनीता सिंह ,राजनारायण प्रसाद, इंदु कुमारी, गुड़िया कुमारी आदि शिक्षक उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग