राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/लहलादपुर (सारण)। जिले के जनता बाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरुषोत्तम ब्रह्म स्थान के समीप छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि गिरफ्तार अपराधियों में जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव के श्रवण कुमार पाण्डेय व मंगौली गांव के मोहित कुमार के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक व दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार किए गए अपराधियों से आवश्यक पूछताछ करने के केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। छापेमारी की कार्रवाई जनता बाजार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग