मशरख: वृक्ष लगाएं, प्रर्यावरण बचाएं के नारे से पृथ्वी दिवस की रही धूम
मशरक (सारण) बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर वृक्ष लगाकर और प्रर्यावरण संतुलन रखने के शपथ लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। मशरक केन्द्रीय विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह की अगुवाई में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने फलदार और औषधीय वृक्ष लगाएं गये।

मौके पर भाजपा पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि पर्यावरण पर अगर खतरा उत्पन्न हुआ तो मनुष्य का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। पेड़ पौधों को लगाकर ही मनुष्य का जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि इस पृथ्वी पर पेड़ नहीं रहेंगे तो तो जीवन नहीं बचेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने आसपास पेड़ जरूर लगाएं। इस मौके पर सभी लोगों से पेड़ लगाने एवं इससे बचाने वह अपने आसपास साफ सफाई रखने का संकल्प दिया गया।सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर ही हर कोई आश्रित है। ऐसे में हर किसी का दायित्व बनता है कि वे पृथ्वी की रक्षा करें और यह तभी संभव होगा। जब पृथ्वी दिवस पर हर एक लोग कम से कम एक पौधा लगायें। इससे एक ओर जहां पृथ्वी सुरक्षित रहेगी। वहीं दूसरी ओर जल जीवन हरियाली मिशन को भी नया मुकाम हासिल हो सकेगा।

राजीव सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना ही हमलोगो का पहला दायित्व बनता है अगर प्रर्यावरण सुरक्षित नही रहेगा तों इस पृथ्वी का प्रभावित होना जन जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। मौके पर परिसर में दर्जनों की संख्या में फलदार, औषधीय वृक्ष लगाएं गये।
मौके पर मसरख दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष जमादार यादव,दक्षिणी मंडल के युवा अध्यक्ष विवेक नाथ तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह,आई टी सेल के संयोजक रंजीत कुशवाहा, उपाध्यक्ष मोसाफिर सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश राय, कुमार रजनीश,नंदन ओझा,पप्पू सिंह, रामनरेश मिश्रा, हरेंद्र भगत, अनिल साह,नंदन बाबा, रंधीर तिवारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग