गड़खा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगारी गांव में दो साइकिल आपस में टकरा गई। जिसके बाद विवाद बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। इस दौरान एक युवक को पीठ में चाकू मार दी गई। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बंगारी निवासी राहुल मांझी को आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए गड़खा सीएससी लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वहीं घायल युवक राहुल मांझी के बयान पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई तथा मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक बंगारी गांव के प्रभु राय है। जिसे कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग