डोरीगंज(सारण)। डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद तिवारी घाट एवं सिंगही राघव बाबा घाट से स्थानीय पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे थाना क्षेत्र के चिरांद तिवारी घाट से 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज स्थानीय निवासी पप्पु भगत एवं सिंगही राघव बाबा घाट से 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज स्थानीय निवासी जयप्रकाश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही अवतार नगर थाना पुलिस ने शराब मामले मे चार वर्षो से फरार चल रहे पिपरा टोला निवासी राजु राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग