छपरा(सारण)। बिहार के मशहूर सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार के छोटे भाई का शव नदी किनारे बरामद हुआ। युवक का शव सरयू नदी के किनारे से बरामद किया गया है। युवक बुधवार दोपहर बाद से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला बिनटोली निवासी बबन बिंद के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। मृतक मशहूर गोताखोर और मशहूर सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार का छोटा भाई है।
छह माह पहले ही हुई थी शादी
मृतक की 6 माह पहले ही शादी हुई थी। घर से 100 मीटर दूर सरयू नदी के कछार में डूबने से मौत हो गई। शव गुरुवार की सुबह बरामद की गई है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं
मृतक के भाई अशोक कुमार ने कहा कि रवि बुधवार दोपहर बाद से गायब। आज शव बरामद हुआ है। मौत के कारणों की स्पष्ट जनाकारी नहीं है। शव पानी से बरामद किया गया है। मृतक परिवार में सबसे छोटा भाई था। मई में शादी हुई थी। बुधवार से गायब होने के बाद लगातार खोजबीन की जा रही थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह गांव के कुछ लड़कों ने शव को नदी में देखा। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सुबह में शव मिलने की सूचना पर सैंकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग