- डीएम ने SDO व SDPO को जांच रिपोर्ट देने का दिया निर्देश
छपरा (सारण)। जिले के दरियापुर प्रखंड के मैस्टिचक में गायत्री यज्ञ प्रारंभ होने के दौरान शुक्रवार करीब सुबह 7 बजे अनियंत्रित हो गई। इसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली दोनों महिलाएं औरंगाबाद की रहने वाली थीं और यज्ञ में शामिल होने के लिए ही आई थीं। हादसे में 4-5 महिलाएं घायल हुई हैं। आयोजकों का अनुमान था कि एक दिन में अधिकतम एक लाख लोग जुटेंगे। शुक्रवार को अंतिम दिन सुबह से ही भीड़ बढ़ गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को करीब 2 लाख लोग यज्ञ में शामिल हुए। हालांकि सुबह 11 बजे तक स्थिति सामान्य हो गई। जानकारी के अनुसार दरियापुर के मस्तीचक में गायत्री यज्ञ चल रहा था। जिसमें भारी भीड़ पहुंची थी। शुक्रवार की सुबह यज्ञशाला खुलने के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस घटना के बाद सारण के एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। आज चार दिनों के अनुष्ठान का आखिरी दिन है। हवन के लिए अंदर घुसने के दौरान भगदड़ मची। हालांकि इस पूरे मामले पर आयोजन समिति की ओर से किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में दृष्टव्य है कि वहां कोई भगदड़ नहीं हुई है
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि दरियापुर थानान्तर्गत मस्तीचक गांव में आयोजित यज्ञ के दौरान सुबह करीब 06:00 बजे दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि घटना यज्ञशाला के प्रवेश द्वार के पास हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दृष्टव्य है कि न तो वहाँ कोई भगदड़ हुई है और न हीं ज्यादा भीड़ थी। प्रवेश द्वार के पास करीब 150 लोग प्रवेश का इन्तेजार कर रहे थे, जिनमें अधिकांश महिलायें थी। घटना के समय उपस्थित लोगों के द्वारा बताया गया है कि प्रवेश द्वार के पास उपस्थित 02 वृद्ध व अस्वस्थ महिलाये 1 रामकली देवी, उम्र 65 वर्ष, पति रामप्यारे राम सा० बड़काविघा थाना दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद, 2 पार्वती देवी, उम्र 70 वर्ष, पति मोतिलाल राम, सा० कनाप, थाना दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद धक्के से गिर पड़ी, जिस कारण अन्य कुछ लोग भी गिर पड़े। उपरोक्त 02 वृद्ध महिलायें की मृत्यु हो गई एवं अन्य 05 जख्मी इलाजरत है। मृतिकाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर को घटना के संबंध में जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।


More Stories
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 10 फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का हुआ वितरण
डीएम रोस्टर के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में जाकर विकास योजनाओं का करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रोस्टर
30 जून काे एकमा प्रखंड परिसर में लगेगा नियोजन कैम्प