राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के मुकीनपुर पंचायत के ठीकहां गांव में गुरुवार को करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक नवल किशोर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार सिंह बताया जाता है। घटना के संबंध में उनके परिजन बता रहे थे कि सुबह में वो बिजली से पानी गर्म कर रहे थे। इसी दौरान उनका स्पर्श बाल्टी से हो गया।जिससे उनको करंट लगा और वह गिर गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें गड़खा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।राजकुमार सिंह प्रदेश में काम करते थे।वो करवा चौथ के दिन बुधवार को ही अपने घर आए थे। मौत के बाद मां पिता समेत सभी परिजनों के रो रो के बुरा हाल था।
पति के मौत के बाद पत्नी हुई मूर्छित
पत्नी अपने जिस पति के लम्बी उम्र और जन्मों जन्म साथ के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत कर रही थी एक दिन बाद ही उसकी मौत से सदमे में थी। पति की मौत और दो छोटी छोटी बेटियों की परवरिश और पढ़ाई के लिए सोच सोच कर बार बार मूर्छित हो जा रही थी। दादा दादी मां सहित सभी को रोता देख कृतिका और रितिका भी रो रो रही थी। उन्हें समझ नही आ रहा था की पिता जी बोल क्यों नही रहे है। राजकुमार सिंह काफी मिलनसार और नेक दिल इंसान थे । उनके मौत से पूरा गांव में मायूसी छाई हुई है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि