राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के रीठ गांव में बेवजह हंगामा कर रहे इसी गांव के एक शराबी विनीत कुमार मिश्र को एकमा थाने की गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि शराब पीकर विनीत कुमार मिश्र अपने गांव में बेवजह हंगामा कर रहा था। साथ ही राहगीरों के साथ बेवजह दुर्व्यवहार भी कर रहा था। गांव वालों की सूचना पर एकमा थाने की गश्ती पुलिस ने रीठ गांव में पहुंचकर विनीत कुमार मिश्र को गिरफ्तार कर जरूरी चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग