राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र की हड़ताली आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत यादव के राजापुर गांव स्थित आवास पर पहुंच कर अपनी मांगों संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ की अध्यक्ष भागीरथी देवी, उपाध्यक्ष लक्की प्रसाद व सचिव सीता देवी ने विधायक से अपनी समस्याएं सुनाई और बिहार सरकार से मानदेय की राशि बढ़ाने व सरकारी सेवक घोषित कराने की पहल करने की मांग की। वहीं विधायक श्रीकांत यादव ने आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की मांगों को बिहार सरकार से पूरा कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, अहमद अली, श्रीभगवान यादव, सुनील कुमार कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह, अजय कुमार, जाकिर हुसैन, जितेन्द्र यादव, डॉ.अनिल कुमार, सुरेन्द्र पंडित आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग