राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में लगुनी गांव के वीणा कुमारी, नंदनी कुमारी, मोतीझरी देवी, मुखदेव महतो, राजापुर गांव के सर्वदेव महतो, हुस्सेपुर गांव के अशोक ओझा, सीसवा गांव के पम्मी देवी व दुर्गेश कुमार सिंह शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग