छपरा(सारण)। जिले के अग्निशमालय के द्वारा अवतार नगर थाना क्षेत्र के अग्निशमन कर्मी प्रशांत कुमार, प्रमोद कुमार एवम सुरेंद्र सिंह के द्वारा रामावतार उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज गोराईपुर में स्कूली छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों के बीच मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमे आग लगने से पहले व आग लगने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। दिवाली एवम महापर्व छठ को लेकर पटाखों से सावधानियां बरतने की जानकारी एवं अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। सावधानियां सम्बंधित पंपलेट पोस्टर का वितरण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग